BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के परिणाम रोके जाएंगे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 22, 2021

राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के परिणाम रोके जाएंगे




रेवांचल टाइम्स:मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के परिणाम को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। किसी भी सीट के परिणाम घोषित नहीं होंगे। चूंकि ओबीसी की सीटों पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। सभी सीटों के परिणाम एक साथ ही घोषित किए जाएंगे।

अभी मामला सुप्रीम कोर्ट में है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित की गई है। लेकिन अन्य सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। कुछ जगहों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं। उनके रिजल्ट भी घोषित किए जा रहे थे।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बीएस जामोद ने जानकारी दी है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में सभी पदों के लिए मतगणना का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा संबंधी कार्यवाही स्थगित रहेगी। इस संबंध में आयोग द्वारा अलग से निर्देश दिए जाएंगे।

जामोद ने बताया है कि आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पंच और सरपंच के लिए की जाने वाली मतगणना और जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए विकासखंड मुख्यालय पर ईवीएम से की जाने वाली मतगणना की जाएगी। मतगणना से संबंधित समस्त डाक्यूमेंट उपस्थित अभ्यर्थियों/अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सील बंद कर सुरक्षित रखे जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, पंचायत चुनाव व्यवस्था के अंतर्गत पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के परिणामों की घोषणा के लिए अलग-अलग तारीख तय की गई है। हालांकि अब आयोग ने निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में कोई भी परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। बता दें कि अब सभी परिणाम आयोग के निर्देश के बाद एक साथ ही आएंगे।





No comments:

Post a Comment